फैमिली आईडी निर्माण की समीक्षा, गौवंशों को खिलाया गुड़ — संरक्षण व साफ-सफाई के दिए सख्त निर्देश
संवाददाता
उरई/जालौन
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकासखण्ड कदौरा स्थित पंचायत भवन बरखेरा का निरीक्षण कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंचायत परिसर में बन रही फैमिली आईडी का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने और पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम की गौशाला का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने गौवंशों को गुड़ खिलाया और व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 66 गौवंश पाए गए। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि गौवंशों के संरक्षण एवं भरण-पोषण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने केयरटेकर को नियमित साफ-सफाई, चारा, पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है तथा गौवंश संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए।