मिशन शक्ति 6.0: एसपी ने छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल और डिवाइन मर्सी की छात्राओं की प्रतिभा को सराहा, महिला सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के प्रति किया प्रेरित

संवाददाता
उरई/जालौन।

मिशन शक्ति 6.0 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाली एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल और डिवाइन मर्सी की छात्राओं को पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी प्रतिभा और उत्साह की सराहना की।

इस अवसर पर एसपी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक और सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सदानन्द, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक पूनम, दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *