संवाददाता | उरई
उरई। सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संयुक्त रूप से तहसील उरई में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।