अतिवृष्टि से कच्चा मकान गिरने से दो बच्चों की मृत्यु, पीड़ित परिवार को 9.20 लाख की राहत सहायता

संवाददाता | कानपुर देहात

कानपुर देहात, 5 सितंबर 2026। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम जरसेन, तहसील भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात में अतिवृष्टि के कारण आवासीय कच्चा मकान गिरने से प्रिंस उर्फ लविश पुत्र श्रीराम एवं पलक पुत्री श्रीराम की मृत्यु हो गई थी।

अतिवृष्टि से हुई इस घटना में पीड़ित परिवार को अनुमन्य राहत सहायता उपलब्ध कराई गई है। मृतक प्रिंस उर्फ लविश पुत्र श्रीराम एवं पलक पुत्री श्रीराम की वारिस माता संगीता पत्नी श्रीराम, निवासी जरसेन, तहसील भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात को राहत सहायता के रूप में 9,20,000 रुपये (नौ लाख बीस हजार रुपये) की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।

प्रशासन द्वारा आपदा से प्रभावित परिवार को अनुमन्य राहत सहायता प्रदान की गई है, जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *