होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत कंट्रोल रूम का एसपी ने किया निरीक्षण

संवाददाता | कानपुर देहात

दिनांक 26.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने कंट्रोल रूम में स्थापित संचार व्यवस्था, ड्यूटी चार्ट, निगरानी प्रणाली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों से संवाद कर परीक्षा के दौरान सूचना संकलन एवं त्वरित आदान-प्रदान की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं सजगता के साथ करें।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सिकंदरा/लाइन सुश्री प्रिया सिंह, क्षेत्राधिकारी डेरापुर सौरभ वर्मा, प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *