प्रेस विज्ञप्ति | उरई | दिनांक 25 अप्रैल 2026 (सू.वि.)
उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ 2026 में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत कृषकों को ई-लॉटरी के माध्यम से बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विभागीय पोर्टल पर बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि सामान्य बीज वितरण एवं निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सभी प्रमाणित/संकर बीजों की बुकिंग विभागीय पोर्टल https://agriculture.up.gov.in/ पर दिनांक 22 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है।
कृषक अपनी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न योजनाओं में बीज की बुकिंग कर सकते हैं। बीज वितरण हेतु चयन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक कृषक को केवल एक ही मिनीकिट प्रदान किया जाएगा। चयनित कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भंडारों से बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
योजनाओं का विवरण
- राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण योजना:
फसल – तिल, मूंगफली | अनुदान – निःशुल्क मिनीकिट - निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण योजना:
फसल – उड़द, मूंग, अरहर | अनुदान – निःशुल्क मिनीकिट - उ०प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम:
फसल – कोदो, सांवा, रागी, संकर बाजरा, संकुल ज्वार | अनुदान – निःशुल्क मिनीकिट - मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस योजना:
फसल – उड़द, मूंग, अरहर | अनुदान – निःशुल्क मिनीकिट एवं सामान्य बीज (50% अनुदान पर) - राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण मिशन:
फसल – धान, उड़द, मूंग, अरहर, संकर बाजरा, संकर ज्वार | अनुदान – सामान्य बीज (50% अनुदान पर) - त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम:
फसल – संकर मक्का | अनुदान – सामान्य बीज (50% अनुदान पर) - कृषि विकास योजनाएं (ICDP Rice):
फसल – सामान्य धान, संकर धान, ढेंचा | अनुदान – सामान्य बीज (50% अनुदान पर)
उप कृषि निदेशक ने सभी कृषकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर बुकिंग कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।