ईको पार्क, डाल्फिन तिराहा व अकबरपुर इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को जिले में प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
कार्यक्रम स्थलों पर परखी व्यवस्थाएं
अधिकारियों ने ईको पार्क माती, डाल्फिन तिराहा और अकबरपुर इंटर कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन समेत अन्य तैयारियों को परखा गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले दुरुस्त कर ली जाएं। किसी भी स्तर पर कमी न रहे और कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आपसी समन्वय से पूरी हों तैयारियां
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी तैयारियां समय से पूरी करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अकबरपुर राजकुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।