शिवली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मैवैया गांव से पकड़ा, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई
संवाददाता
कानपुर देहात।
महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवली पुलिस ने शादी का झांसा देकर बालिका का शारीरिक शोषण करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर हरिमोहन सिंह राजपूत (28) पुत्र महेश, निवासी मझियार, थाना शिवली के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 344/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 15 अक्टूबर को शिवली थाना क्षेत्र के मैवैया गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार और आरक्षी ओमवीर शामिल रहे।