महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बालाजी मंदिर में गूंजा रामायण पाठ, डीएम ने की पूजा-अर्चना

कानपुर देहात में आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने जनकल्याण की कामना की

संवाददाता
कानपुर देहात।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में रामायण पाठ, सुंदरकांड एवं धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किए गए। इसी क्रम में अकबरपुर स्थित बालाजी मंदिर में रामायण एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी कपिल सिंह ने शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की और जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं सर्वकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के आध्यात्मिक एवं साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सत्य, धर्म, सदाचार, मर्यादा और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और आदर्श जीवन के लिए प्रासंगिक हैं।

धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजकुमार पाण्डेय, मंदिर के पुजारी, गणमान्य नागरिक, भजन मंडली के सदस्य सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *