त्योहारों को लेकर अलर्ट जालौन पुलिस, एसपी ने उरई में किया पैदल गश्त

सर्राफा बाजार से रेलवे स्टेशन तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, व्यापारियों और नागरिकों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

संवाददाता
उरई/जालौन।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालौन पुलिस अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा और कोतवाली उरई के पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों, सर्राफा बाजार, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था सतर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *