संवाददाता | उरई/जालौन
12 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, उरई में वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इस दौरान ‘Say No To Plastic’ स्वच्छता जागरूकता अभियान भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एकल-उपयोग (सिंगल यूज़) प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए ‘Say No To Plastic’ अभियान के माध्यम से स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस कर्मियों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।