संवाददाता | उरई/जालौन
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र स्थित नवीन मंडी परिसर के समीप वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री एवं नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश देते हुए जनसहभागिता से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जालौन, पुलिस अधीक्षक जालौन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।