राजकीय आईटीआई में अगस्त 2026-27 सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन शुरू, 4 अगस्त तक करें आवेदन

संवाददाता | उरई/जालौन

उरई, 12 जुलाई 2026। जनपद जालौन के नोडल प्रधानाचार्य मानसिंह भारती ने बताया कि जनपद में संचालित सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अगस्त 2026-27 सत्र के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 रात्रि 12:00 बजे निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT), उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा। शुल्क जमा होने के बाद अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भी प्राप्त कर सकेंगे।

जनपद जालौन के अभ्यर्थी प्रवेश आवेदन के दौरान निम्नलिखित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का चयन कर सकते हैं—

  • राजकीय आईटीआई उरई (कोड-056)
  • राजकीय आईटीआई कालपी (कोड-304)
  • राजकीय आईटीआई माधौगढ़ (कोड-303)
  • राजकीय आईटीआई कोंच (कोड-419)

प्रवेश पंजीकरण शुल्क

  • सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) : ₹300
  • अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) : ₹250
  • महिला अभ्यर्थी : ₹100

नोडल प्रधानाचार्य ने जनपद के सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026, रात्रि 12:00 बजे से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *