दिव्यांगजनों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, 21 अक्टूबर को लगेगा मोबाइल कोर्ट

विकास भवन सभागार माती में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सुनी जाएंगी शिकायतें

संवाददाता
कानपुर देहात।

दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर को विकास भवन सभागार, माती में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के प्रावधानों के तहत राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित इस मोबाइल कोर्ट में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनी जाएंगी।

प्रमाण पत्र, शिक्षा, रोजगार और योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने बताया कि मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, रोजगार एवं नौकरी में आरक्षण तथा गरीबी उन्मूलन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करने पर भी जोर दिया जाएगा।

दिव्यांगजनों से मोबाइल कोर्ट में पहुंचने की अपील

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जनपद के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर विकास भवन सभागार, माती पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें, ताकि उनका नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *