कंचौसी रेलवे गेट 5-सी पर 22 से 29 अक्टूबर तक बंद रहेगा यातायात

रेलपथ मरम्मत के चलते आठ दिन रहेगी आवाजाही बंद, वाहन चालक आरओबी-3 और आरओबी-6 से करें आवागमन

संवाददाता
कानपुर देहात।

कंचौसी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित रेलवे गेट नंबर-5 सी पर रेलपथ मरम्मत कार्य के चलते 22 से 29 अक्टूबर तक सड़क यातायात बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल), रेल मंत्रालय के उपक्रम की ओर से गेट नंबर-5 सी पर रेलपथ की मरम्मत कराई जाएगी। यह कार्य किलोमीटर संख्या 1091/7-9 के मध्य प्रस्तावित है। इसके चलते 22 अक्टूबर को सुबह छह बजे से 29 अक्टूबर को शाम छह बजे तक रेलवे गेट से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

आरओबी-3 और आरओबी-6 से करें आवागमन

यातायात बंद रहने के दौरान आवागमन के लिए आरओबी-3 और आरओबी-6 को वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। संबंधित क्षेत्र के वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में रेलवे गेट नंबर-5 सी का प्रयोग करने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *