जनपद जालौन में तीन दिन लगेंगे श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर

6 से 8 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर होंगे स्वास्थ्य शिविर, श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी आवश्यक सेवाएं

संवाददाता
उरई/जालौन

उरई। श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच करने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद जालौन में तीन दिवसीय श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह ने बताया कि विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, श्रम अनुभाग-2 के 25 सितंबर 2026 को जारी निर्देशों के क्रम में प्रदेश के सभी जनपदों में इन स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जनपद में आयोजित होने वाले शिविरों के लिए नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उर्वशी सिंथेटिक प्रा. लि., फैक्ट्री एरिया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के लिए जगदीश वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में 7 अक्टूबर को अध्यक्ष, हाथ कागज निर्माता संघ, कालपी के कारखाने में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रमेंद्र मोहन को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं 8 अक्टूबर को गल्ला मंडी, कोंच में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी रमेंद्र मोहन को दी गई है।

प्रशासन की ओर से शिविरों के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य टीमों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविरों के माध्यम से श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *