राजपुर नगर पंचायत कार्यालय में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी व वरिष्ठ लिपिक राजेश बाथम ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बांटे प्रशस्ति पत्र, सभासद व नगर पंचायत स्टाफ रहा मौजूद

संवाददाता
राजपुर/कानपुर देहात

राजपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत राजपुर कार्यालय में श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया गया।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी एवं वरिष्ठ लिपिक राजेश बाथम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले संबंधित लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासदों के साथ अधिकारी-कर्मचारी एवं समस्त नगर पंचायत स्टाफ मौजूद रहा।

अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *