माटी कला कारीगरों का साक्षात्कार आज, चयनित लाभार्थियों को मिलेंगे निःशुल्क टूल-किट

विद्युत चालित कुम्हारी चाक के लिए चयन प्रक्रिया, अनुपस्थित अभ्यर्थियों का आवेदन होगा निरस्त

संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के तहत पात्र माटी कला कामगारों एवं शिल्पियों के चयन के लिए 5 अक्टूबर को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। चयन समिति द्वारा साक्षात्कार सुबह 11 बजे विकास भवन, माती स्थित सभागार में लिया जाएगा।

जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक प्राप्त करने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, उन्हें निर्धारित समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ साक्षात्कार स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

अनुपस्थित रहने पर आवेदन होगा निरस्त

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त माने जाएंगे। ऐसे में सभी पात्र आवेदकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर विकास भवन, माती पहुंचकर चयन प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *