वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, आटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संवाददाता | उरई/जालौन

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आटा पुलिस को सफलता मिली है।

थाना आटा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त सुरेश पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम पिपरांया, थाना आटा, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि वांछित एवं वारंटी अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *