एमबीबीएस चिकित्सकों के चयन हेतु प्रत्येक सोमवार को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

संवाददाता | उरई/जालौन

उरई, 09 जुलाई 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एन. प्रसाद ने बताया कि जनपद में एमबीबीएस चिकित्सकों के चयन के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में कार्यालय की विज्ञप्ति संख्या 901, दिनांक 13 मई 2026 के माध्यम से सूचना दैनिक जागरण एवं हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में प्रकाशित की जा चुकी है। साथ ही विस्तृत विज्ञापन जनपद की आधिकारिक वेबसाइट के नोटिस बोर्ड के न्यूज़ कॉलम में भी उपलब्ध है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन करने के बाद अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ प्रत्येक सोमवार प्रातः 11:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन कराएं तथा वॉक-इन इंटरव्यू में प्रतिभाग करें।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, जालौन में प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से किया जा रहा है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *