सरकारी कार्यालयों की रद्दी बिक्री के लिए टेंडर आमंत्रित, 13 जुलाई तक किए जा सकेंगे आवेदन

संवाददाता | उरई/जालौन

उरई, 09 जुलाई 2026। प्रभारी अधिकारी (नजारत) ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों से निकलने वाली रद्दी के विक्रय दर निर्धारित करने हेतु निविदाएं (टेंडर) आमंत्रित किए गए हैं। यह व्यवस्था टेंडर स्वीकृति की तिथि से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 200 रुपये शुल्क जमा कर 13 जुलाई 2026 को अपराह्न 1:00 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में नाजिर सदर, कलेक्ट्रेट उरई से निविदा प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

भरे हुए टेंडर 13 जुलाई 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक नाजिर सदर, कलेक्ट्रेट उरई में जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद उसी दिन अपराह्न 4:00 बजे प्रभारी अधिकारी (नजारत) के कार्यालय में सभी निविदाएं खोली जाएंगी।

प्रभारी अधिकारी ने बताया कि निविदा की शर्तों के अनुसार 2,000 रुपये की धरोहर राशि नकद जमा करने की रसीद अथवा राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) के रूप में टेंडर के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।

टेंडर से संबंधित विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में नाजिर सदर, कलेक्ट्रेट उरई से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टेंडर को स्वीकार या अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार जिलाधिकारी के पास सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *