कानपुर देहात।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
दिनांक 14/15 अप्रैल 2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना भोगनीपुर, मूसानगर, गजनेर, ग्रोथ सेंटर चौकी, थाना अकबरपुर तथा ग्राम संगसियापुर (थाना अकबरपुर क्षेत्र) में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु सतर्क रहने के निर्देशित किया।
इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर दें।
पुलिस अधीक्षक के इस भ्रमण एवं पैदल गश्त से जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है तथा नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।