पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई, फरियादियों को दिया न्याय का भरोसा

कानपुर देहात।
दिनांक 15 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *