संवाददाता | कानपुर देहात
कानपुर देहात।
आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त ग्राम पंचायत मड़वाई, ब्लॉक अकबरपुर निवासी प्रशिक्षार्थी हरिश्चंद्र द्वारा अपने गांव में दोना और प्लेट निर्माण उद्यम का शुभारंभ किया गया। हरिश्चंद्र दिव्यांग होने के बावजूद मेहनती और आत्मनिर्भर सोच के साथ आगे बढ़ते हुए इस उद्यम की शुरुआत कर रहे हैं।
उन्होंने आरसेटी से प्राप्त प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत ऋण लेकर अपना व्यवसाय स्थापित किया। यह पहल ग्रामीण स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।
उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त (स्वतः रोजगार) गंगाराम, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री, आरसेटी निदेशक मयंक कटियार सहित आरसेटी सदस्य पंकज कुमार, रोहित एवं शिवम उपस्थित रहे।
अतिथियों ने उद्यमी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।