मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 22.12.2025 को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर थाना पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए सशक्त बनाना है। इस दौरान महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ लेने तथा सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी खातों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया गया।

कानूनी अधिकारों के अंतर्गत महिलाओं को POCSO अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं साइबर अपराध से संबंधित आईटी एक्ट की जानकारी देकर उन्हें कानून के प्रति जागरूक किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *