पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई का आयोजन

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 22.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा सभी को न्याय का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए उनके न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

साथ ही, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं को सुना गया और न्यायोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *