गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को रहेगा अवकाश

कानपुर देहात, 16 दिसंबर 2025

सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2025 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन किया गया है।

सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति के प्रस्तर-2 के बिंदु (IV) के अंतर्गत कार्यकारी आदेशों की अवकाश सूची के क्रमांक-03 के रूप में दिनांक 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) को गुरु गोविन्द सिंह जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।

शासन की विज्ञप्ति दिनांक 02.12.2025 के आलोक में जनपद कानपुर देहात की वर्ष-2025 की अवकाश सूची में उक्त तिथि को गुरु गोविन्द सिंह जयंती के रूप में स्थापित किया जाता है। तदनुसार सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या 870/3-2024-39(2)-2016, दिनांक 17.12.2024 को उक्त सीमा तक संशोधित माना जाएगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *