आरटीसी कैडेटों की परेड का निरीक्षण कर दिए अनुशासन संबंधी निर्देश
संवाददाता — उरई/जालौन
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उन्होंने आरटीसी कैडेटों की पीटी/परेड का निरीक्षण किया तथा उन्हें अनुशासन, नियमों के पालन एवं पेशेवर दक्षता के संबंध में आवश्यक ब्रीफिंग दी।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा आरटीसी की बैरकों एवं मैस परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। साथ ही पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में अनुशासन, स्वच्छता एवं कार्यकुशलता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करें।