जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रै88मासिक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

ईवीएम वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं ईवीएम के रखरखाव का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस में स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाएं।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि—
भारतीय जनता पार्टी से शिव विलास,
समाजवादी पार्टी से शेखू खान एवं बृजमोहन यादव,
कांग्रेस पार्टी से गोविन्द यादव,
सीपीआई से रामऔतार भारती,
सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *