पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित

फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक, जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त थाना प्रभारीगण के साथ Google Meet के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में प्राप्त फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फरियादियों की समस्याओं का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

जनसुनवाई के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *