वक्फ सम्पत्तियों के डिजिटलीकरण हेतु “UMMEED पोर्टल 2025” पर विवरण अपलोड करने के निर्देश — जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जालौन का बयान

उरई, दिनांक 31 अक्टूबर 2025 (सू०वि०)

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी / सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे कमिश्नर वक्फ, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र दिनांक 14.06.2025 एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा उ०प्र० शासन के निर्देशों के क्रम में “एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास (UMMEED)” अधिनियम 1995 को 08.04.2025 से प्रभावी किया गया है।

अधिनियम की धारा-3 (क) के तहत माननीय केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 06.06.2025 को नई दिल्ली में “UMMEED केन्द्रीय पोर्टल 2025” का शुभारंभ किया गया।
इस पोर्टल का उद्देश्य देशभर की वक्फ सम्पत्तियों का विवरण, पंजीकरण, लेखा, लेखा परीक्षा तथा वक्फ बोर्ड की अन्य गतिविधियों का डिजिटलीकरण एवं पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा मौजूदा वक्फ सम्पत्तियों को 05.12.2025 तक UMMEED पोर्टल पर अपलोड किए जाने हेतु संबंधित नोडल अधिकारी / को-ऑर्डिनेटर नामित किए गए हैं।


📋 नामित अधिकारीगण — उ०प्र० सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ

  • एजाज अहमद, कार्यपालक अधिकारी — 📞 9795742635

  • एस.एम. अफजल काशिफ, कार्यपालक अधिकारी — 📞 9450627158

  • अहमद मुबीन किदवई, कार्यपालक अधिकारी — 📞 8299449768

  • मुजाहिद रहमान, कार्यपालक अधिकारी — 📞 8299363648

  • अशर सिद्दीकी, निरीक्षक — 📞 8081079944

  • हेल्पलाइन नंबर: 0522-3132567

  • रियाजुर्रहमान अंसारी, लेखाकार (जनपद सहयोगार्थ) — 📞 9984371765

  • आरिफ अली शाह, जनपद नोडल / को-ऑर्डिनेटर (मुतवल्ली वक्फ नं०-46) — 📞 9919497215

  • हाफिज इरशाद, जनपद नोडल / को-ऑर्डिनेटर (मुतवल्ली वक्फ नं०-645) — 📞 9956881662


📋 नामित अधिकारीगण — उ०प्र० शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ

  • जीशान रिजवी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी — 📞 9415036983

  • शकील अब्बास, निजी सहायक — 📞 9935190711

  • राहिब अली, एल.डी.सी. — 📞 8756637807

  • शौजाब अब्बास, मुतवल्ली/मेकर — 📞 9506677907

  • आकाश वर्मा, असिस्टेंट प्रोग्रामर — 📞 9580120821

  • सै. कल्बे हैदर अब्बास, जनपद नोडल / को-ऑर्डिनेटर (मुतवल्ली वक्फ सै. जलालुद्दीन पंजीयन नं०-1-426) — 📞 8960497909


👉 अतः जनपद जालौन के सभी वक्फ सम्पत्तियों से संबंधित मुतवल्लियों को सूचित किया जाता है कि वे उपरोक्त नामित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर अपनी वक्फ सम्पत्तियों का विवरण “UMMEED पोर्टल 2025” पर दिनांक 05.12.2025 तक फीड / अपलोड करना सुनिश्चित करें।

Back to list
Next जनपद: जालौन दिनांक: 31 अक्टूबर 2025 सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ जालौन। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ में सभी ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे तथा देशवासियों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का निरंतर प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता, संगठन क्षमता और अटूट संकल्प के कारण ही आज भारत एक सूत्र में बंधा हुआ है।” उन्होंने आगे कहा कि “पटेल जी का जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।” इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचंद मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) विशेश्वर यादव, हेमंत पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को बनाए रखने का संकल्प दोहराया और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *