फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
संवाददाता
कानपुर देहात
दिनांक 03 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा सभी को न्याय का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र राहत मिल सके।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा न्यायोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।