जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

नवगठित PACS समितियों को PACS उन्नयन योजना में शामिल करने पर चर्चा

संवाददाता
कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (DCDC) की बैठक दिनांक 03 फरवरी 2026 को माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कानपुर देहात में आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य एजेंडा नवगठित प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) को PACS उन्नयन योजना के अंतर्गत शामिल किए जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने से संबंधित रहा। जिलाधिकारी द्वारा DCDC के गठन, उद्देश्यों एवं विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया।

संयोजक सदस्य/सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता द्वारा बी-पैक्स (B-PACS) उन्नयन योजना के संबंध में समिति को अवगत कराते हुए अनुमोदन हेतु प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत किया गया। प्रस्ताव पर सदस्यों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार सहित सहकारिता विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *