विभिन्न विभागों के अधिकारी करेंगे किसानों की समस्याओं का समाधान
संवाददाता — कानपुर देहात
उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर प्रत्येक माह तृतीय बुधवार को आयोजित किए जाने वाले किसान दिवस का आयोजन दिनांक 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को विकास भवन सभागार में पूर्वाह्न 11:00 बजे से किया जाएगा।
किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया जाता है, जिसमें कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ-साथ उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं एवं नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाती है।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, सहकारिता विभाग, मंडी समिति, लघु सिंचाई विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, कृषि विज्ञान केंद्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक, नेडा एवं फसल बीमा कंपनी के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त कृषकों से अपील की है कि वे किसान दिवस में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें, अपनी समस्याएं रखें तथा विभागीय योजनाओं एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हों।