बड़ौदा आरसेटी में दोना-पत्तल व मिठाई डिब्बा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रेरित

संवाददाता — कानपुर देहात

दिनांक 19 जनवरी 2025 (सोमवार) को बड़ौदा आरसेटी, कानपुर देहात द्वारा मलासा ब्लॉक के ततारपुर ग्राम पंचायत में आयोजित 12 दिवसीय दोना-पत्तल एवं मिठाई के डिब्बे निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री गंगाराम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर आरसेटी निदेशक मयंक कटियार ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि बड़ौदा आरसेटी द्वारा उद्यम स्थापना हेतु प्रशिक्षण के साथ-साथ आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के फैकल्टी पंकज कुमार, निखिल मिश्रा, कार्यालय सहायक योगेंद्र सिंह, हर्षित मिश्रा, अटेंडर रोहित एवं माली शिवम् उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को उपयोगी एवं रोजगारोन्मुखी बताया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *