कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, तीन गिरफ्तार

अवैध शराब बरामद, शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 12 लोगों का चालान

संवाददाता
कानपुर देहात।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

मंगलपुर पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम से जुड़े मामले में वारंटी पप्पू उर्फ महेंद्र कुमार और कमलेश को गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य मामले में वांछित दिवारी लाल को भी पकड़कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

इसके अलावा, मंगलपुर पुलिस ने प्रशांत उर्फ सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 31 क्वार्टर अवैध देशी शराब और 1,650 रुपये बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई

जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत 12 लोगों का चालान किया गया। इनमें थाना मंगलपुर से पांच, रूरा से दो, शिवली से दो तथा गजनेर, भोगनीपुर और रसूलाबाद से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *