10.42 लाख रुपये से अधिक की बैंक देनदारी के मामले में प्रशासन की कार्रवाई, दोपहर 2 बजे से लगेगी बोली
संवाददाता
कानपुर देहात।
तहसील अकबरपुर प्रशासन द्वारा बकाया बैंक देय की वसूली के लिए कुर्क की गई भूमि की नीलामी 26 नवंबर 2026 को कराई जाएगी। तहसीलदार अकबरपुर के अनुसार, बकायेदार राजकुमार पुत्र रामदीन, निवासी मसोथा बंगला के विरुद्ध 10,42,635.15 रुपये और ब्याज की वसूली का प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ था। बकाया राशि जमा न किए जाने पर ग्राम मसोथा स्थित भूमि कुर्क की गई थी।
नीलामी के लिए गाटा संख्या 184, रकबा 2.275 हेक्टेयर भूमि निर्धारित की गई है। नीलामी अधिकारी के रूप में तहसीलदार अकबरपुर को नामित किया गया है। नीलामी 26 नवंबर 2026 को अपराह्न 2 बजे तहसील मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित होगी।
प्रशासन के अनुसार, इच्छुक व्यक्ति नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों की जानकारी कार्यालय तहसीलदार, अकबरपुर, कानपुर देहात से प्राप्त की जा सकती है।