जालौन पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

उरई/जालौन।
जालौन के पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान थानों व कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए और प्रत्येक मामले में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *