नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में था वांछित
संवाददाता, कानपुर देहात
महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 8 फरवरी 2025 को वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि 6 फरवरी 2025 को आरोपी राहुल यादव उर्फ अंकित पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम उलरापुर, थाना रूरा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वादी की नाबालिग पुत्री (उम्र करीब 18 वर्ष) को बहला-फुसलाकर ले गया। इस संबंध में थाना भोगनीपुर में मुकदमा संख्या 47/2025 धारा 137(2)/87/61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले में वांछित आरोपी राहुल यादव उर्फ अंकित की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। थाना भोगनीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 7 फरवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए उसे बढ़ौली मोड़ से करीब 200 कदम पहले गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश के भिंड जिले सहित कानपुर देहात के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक जे.पी. शर्मा अपनी टीम सहित, महिला उपनिरीक्षक सुमन दीक्षित, उपनिरीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह शामिल रहे।