संवाददाता — उरई/जालौन
जनपद जालौन के कोतवाली जालौन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरकोटी में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली जालौन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।
पुलिस द्वारा बताया गया कि मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कराई गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस द्वारा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि प्रकरण की गहन जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।