पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 21 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा सभी को न्याय का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए गए कि प्रत्येक प्रकरण का न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों/पीड़ितों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निस्तारण हेतु न्यायसंगत कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *