विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का गहन पुनरीक्षण प्रगति पर

उरई | (सू.वि.)

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 का कार्य जनपद में तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में बी०एल०ओ० द्वारा गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन किया गया है।

उक्त अभियान के अंतर्गत जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों—
219-माधौगढ़, 220-कालपी एवं 221-उरई—में 100 प्रतिशत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

📊 जनपद स्तर पर प्रगति

जनपद में कुल 12,97,560 मतदाताओं के सापेक्ष

  • 10,85,082 (83.62%) मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए गए हैं।

  • 2,12,516 (16.38%) मतदाताओं को मृतक/स्थानांतरित/डुप्लीकेट/अनुपस्थित/अन्य (ASD Voter) श्रेणी में चिन्हित किया गया है।

📍 विधानसभा वार विवरण

  • 219-माधौगढ़

    • कुल मतदाता: 4,46,856

    • डिजिटाइज: 3,83,433 (85.79%)

    • ASD श्रेणी: 63,512 (14.21%)

  • 220-कालपी

    • कुल मतदाता: 3,98,587

    • डिजिटाइज: 3,47,444 (87.17%)

    • ASD श्रेणी: 51,165 (12.84%)

  • 221-उरई

    • कुल मतदाता: 4,52,117

    • डिजिटाइज: 3,54,294 (78.36%)

    • ASD श्रेणी: 97,839 (21.64%)

🔗 2003 निर्वाचक नामावली से मैपिंग

डिजिटाइज किए गए 10,85,082 गणना प्रपत्रों में से—

  • 9,98,775 (92.00%) मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली से की जा चुकी है।

  • शेष 86,307 (08.00%) मतदाता नो-मैपिंग श्रेणी में हैं, जिन्हें नोटिस जारी कर 31.12.2025 से 21.02.2026 तक निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर सुनवाई की जाएगी।

🗓️ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की समय-सारिणी

  • गणना अवधि (Enumeration Period): 26.12.2025 तक

  • निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन: 31.12.2025

  • दावे/आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि: 31.12.2025 से 30.01.2026

  • अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन: 28.02.2026

इस अवधि में छूटे हुए अथवा नए मतदाता आवेदन कर अपना नाम अंतिम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करा सकते हैं।

👁️‍🗨️ विशेष रोल प्रेक्षक का जनपद भ्रमण

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा हेतु जे.वी.एन. सुब्रमण्यम, आई०ए०एस०, संयुक्त सचिव, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार / विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा दिनांक 28.12.2025 को जनपद का भ्रमण प्रस्तावित है। भ्रमण के दौरान निर्वाचन अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के साथ बैठक के साथ-साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *