मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत छात्रा सालिहा फातिमा बनीं एक दिन की संयुक्त निदेशक अभियोजन

महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनूठी पहल

संवाददाता — कानपुर देहात

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में जनपद कानपुर देहात में एक प्रेरणादायी पहल की गई।

दिनांक 24 दिसंबर 2028 को उत्तर प्रदेश बोर्ड, प्रयागराज की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तर प्रदेश में 10वाँ स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा सालिहा फातिमा को 01 दिवस के लिए संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर आसीन किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अभियोजन अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अविनाश चन्द्र चतुर्वेदी, अभियोजन अधिकारी राजेश कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अभिमन्यु कुमार सिंह एवं अभय कुमार साहू, आशुलिपिक रिजवान सिद्दीकी, कनिष्ठ सहायक बीनू रानी सहित समस्त पुलिस एवं अभियोजन कर्मी उपस्थित रहे।

एक दिवसीय दायित्व निर्वहन के दौरान छात्रा सालिहा फातिमा द्वारा प्रभावी अभियोजन, शासकीय कार्यों के निष्पादन तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह पहल न केवल महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में महिला सशक्तीकरण के प्रति सकारात्मक संदेश भी देती है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *