निष्प्रयोज्य सरकारी जीप की नीलामी 29 दिसंबर को

उरई | दिनांक: 26 दिसंबर 2025 (सू.वि.)

जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद ने अवगत कराया है कि अधोहस्ताक्षरी कार्यालय की जीप संख्या 92-5841, मॉडल 1992 (डी.आई.), पूर्णतः निष्प्रयोज्य हो चुकी है। उक्त वाहन की नीलामी जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित समिति के समक्ष दिनांक 29 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय, उरई में उपस्थित होकर बोली लगा सकते हैं। बोली में सम्मिलित होने से पूर्व प्रतिभागियों को कैशियर (पंचायत) के पास ₹5,000/- (पाँच हजार रुपये मात्र) जमानत राशि के रूप में अग्रिम जमा करना अनिवार्य होगा।

नीलामी समिति द्वारा लिया गया निर्णय सर्वमान्य एवं अंतिम होगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *