विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर 28 दिसंबर को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक

उरई | दिनांक: 26 दिसंबर 2025 (सू.वि.)

अपर जिलाधिकारी (वि० एवं रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने जनपद में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल — आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी तथा मान्यता प्राप्त राज्यीय दल — समाजवादी पार्टी एवं अपना दल (सोनेलाल) को अवगत कराया है कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र दिनांक 23 दिसंबर 2025 के माध्यम से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि जे.वी.एन. सब्रमण्यम, आईएएस, संयुक्त सचिव, नवीन और नवीनकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार एवं विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा जनपद जालौन के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

अतः समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया है कि जे.वी.एन. सब्रमण्यम की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रगति के संबंध में दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से विकास भवन सभाकक्ष, उरई में आयोजित समीक्षा बैठक में समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *