एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

जनपद – कानपुर देहात
दिनांक – 12 नवम्बर 2025

आज दिनांक 12.11.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने समस्याओं को लेकर आए फरियादियों एवं पीड़ितों से सम्मानपूर्वक भेंट की तथा उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना

पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और किसी के साथ भी उपेक्षापूर्ण व्यवहार न हो। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को जनसुनवाई की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं संवेदनशील बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।

कानपुर देहात पुलिस सदैव जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 🚔🇮🇳

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *