कानपुर देहात पुलिस की कार्रवाई, 720 किलो पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

वारंटी भी गिरफ्तार, शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 14 लोगों का चालान

संवाददाता
कानपुर देहात।

अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 29 अक्टूबर को जनपद पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से रखे गए 720 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, चोरी के मामले में वांछित एक वारंटी को भी पकड़ा गया।

720 किलो पटाखों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

थाना भोगनीपुर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित वारंटी सुरेंद्र पुत्र अयोध्या प्रसाद कुरील को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने अवैध रूप से रखे गए 720 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के पटाखों के साथ संजय कुमार तिवारी और पप्पू गुप्ता को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 14 लोगों पर कार्रवाई

जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 14 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की। इनमें थाना रूरा के छह, मंगलपुर के चार, डेरापुर के दो तथा गजनेर और भोगनीपुर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *