नवंबर में चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान, पेंशनरों को घर बैठे मिलेगी सुविधा

30 नवंबर तक पांच चरणों में होगा अभियान, कोषागार जाने की जरूरत नहीं; असमर्थ पेंशनरों को मिलेगी डोरस्टेप सुविधा

संवाददाता
उरई/जालौन।

पेंशनभोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर जनपद में 1 से 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) अभियान पांच चरणों में चलाया जाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत पेंशनर स्मार्टफोन के माध्यम से jeevanpramaan.gov.in पोर्टल पर घर बैठे अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे।

ऑनलाइन जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र

इसके लिए पेंशनरों को अपना सही पीपीओ नंबर, बैंक खाता संख्या और बैंक का आईएफएससी कोड ऑनलाइन दर्ज करना होगा। डिजिटल प्रमाण पत्र जमा होने के बाद पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र देने के लिए व्यक्तिगत रूप से कोषागार में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

असमर्थ पेंशनरों को मिलेगी डोरस्टेप सुविधा

इस सुविधा से विशेष रूप से बुजुर्ग पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी। वहीं, केंद्रों तक पहुंचने में असमर्थ पेंशनरों के लिए डोरस्टेप डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे घर बैठे ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *