राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने पीड़ित परिवार को सौंपा सहायता राशि का प्रमाण पत्र
संवाददाता
कानपुर देहात।
जनपद के ग्राम ररौंख में सांड के हमले से एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु के बाद शासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बुधवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल ने मृतक की पत्नी श्रीमती राजारानी को दैवीय आपदा राहत के अंतर्गत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और शासन की मंशा के अनुरूप आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में पीड़ित परिवार को राहत राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सिकंदरा और तहसीलदार सिकंदरा उपस्थित रहे। आर्थिक सहायता मिलने से दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।