शिवली पुलिस ने झपटमारी के आरोपी को दबोचा, तमंचा और कारतूस बरामद

महिला के कान का झाला छीनकर फरार हुए थे तीन बाइक सवार, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

संवाददाता
कानपुर देहात।

शिवली थाना पुलिस ने महिला के कान का झाला झपटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया पीली धातु का झाला, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मैथा निवासी पूर्णचन्द्र ने तहरीर देकर बताया था कि 14 अक्टूबर को उनकी पत्नी सगाई समारोह से लौट रही थीं। इसी दौरान बैरी बस्ता के आगे हिंदूपुर मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी के कान का झाला छीन लिया और फरार हो गए। मामले में शिवली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

तमंचा और कारतूस भी बरामद

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इंद्रानगर तिराहा के पास मैथा मोड़ से अंकित यादव (21) निवासी उसरिया, थाना रसूलाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर छीना गया झाला और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। तलाशी में पुलिस को 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी मिले। अवैध हथियार बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों अर्पित यादव निवासी अमरुहिया और अभिषेक यादव निवासी बड़ीकटिका, थाना रसूलाबाद के साथ वारदात को अंजाम देने की बात बताई। पुलिस ने दोनों को मुकदमे में शामिल करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार शर्मा, अजय कुमार सहित पुलिस टीम ने की। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Prev गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई थी बुजुर्ग की मौतमारपीट में घायल बुजुर्ग ने उपचार के दौरान तोड़ा था दम, रसूलाबाद पुलिस ने इटैली पुलिया के पास से आरोपी को दबोचा संवाददाता कानपुर देहात। थाना रसूलाबाद पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंवर सिंह (32) पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम रिवरी, इटैली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 15 अक्टूबर को इटैली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को संदीप पुत्र जयकरन सिंह निवासी ग्राम रिवरी, इटैली ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके और उसके पिता जयकरन सिंह के साथ गाली-गलौज व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में रसूलाबाद थाने में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं। इलाज के दौरान घायल बुजुर्ग की हुई मौत विवेचना के दौरान मारपीट में घायल जयकरन सिंह की 19 सितंबर 2026 को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में गैर-इरादतन हत्या से संबंधित धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की। मामले में वांछित कुंवर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं। पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल विवेक कुमार और बबलू सिंह शामिल रहे।
Back to list

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *